Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर मिला लापता मजदूर का शव, पुलिया के नीचे पानी में तैरता मिला राजकिशोर
- कैमूर के लेवाबांध गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने जाल की मदद से निकाला बाहर, इलाज जारी
वारदात की जानकारी शनिवार को दुकानदार सतीश कुमार को मिली तो वह दुकान पहुंचे दुकान का टूटा ताला देख वह हैरान रह गए, उन्होंने तत्काल गोदाम और दुकान की जांच की तब जानकारी मिली की नगदी समेत लाखों रुपए का सिगरेट का कार्टून गायब है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली थाना और पदाधिकारियों को दी, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पीड़ित दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तगादा कर सेल्समैन द्वारा करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा कराया गया था जो दुकान में पड़ा हुआ था, उसके बाद शुक्रवार को ही सिगरेट का बड़ा खेप उतारकर गोदाम में रखा गया था, 37 लाख 14 हजार रुपये का सिगरेट रखा गया था पहले से करीब एक से डेढ़ लाख रुपए सिगरेट गोदाम में बचा हुआ था, गोदाम में सिगरेट को रख कर घर चले गए थे, शनिवार को जब लौटे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला दुकान में करीब नगदी समेत 37 लाख 14 हजार रुपये की चोरी हुई है, जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की गई।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई
जानकारी के अनुसार 37 लाख 14 हजार रुपये का सिगरेट का पैकेट सैकड़ों कार्टून में बंद होगा ठेला, रिक्शा और छोटी गाड़ी में सैकड़ों कार्टून की चोरी संभव नहीं है इसके लिए बड़े वाहन की जरूरत होगी, बड़े वाहन लगाना, गोदाम का ताला तोड़ने में काफी समय लगता है, सिगरेट के कार्टून को गोदाम से उठाना और वाहन पर लोड करने में भी काफी वक्त लगता है, ऐसे में पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाया के यहां चोरी हुई है या नहीं ऐसे में थाना की गस्ती गाड़ी कहां थी यह भी जांच का विषय है।
- कैमूर में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: ‘भारत सोने की चिड़िया नहीं, शेर बनकर दहाड़ेगा
- कैमूर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन
घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र अकेला ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी, बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला लेकिन जहां नगद रखी गई थी उसका ताला नहीं टूटा हुआ मिला, वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, फिर पीड़ित द्वारा आवेदन में 37 लाख 14 हजार रुपये चोरी की बात अंकित की गई है इसकी जांच की जा रही है, मामला सन्दिग्ध है।
- रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज
- दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

