Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार की दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर अजाजुद्दीन अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक का संचालन प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका राकेश कुमार के द्वारा किया गया बैठक में सरकार के निर्णय अनुसार राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों को सर्वेक्षण किए जाने को लेकर सर्वेक्षण टीम के साथ सर्वेक्षण से संबंधित चर्चा की गई, जिसके उपरांत उक्त सभी लोगों को एक दिवसीय सर्वेक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद एवं बीपीएम राकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया। सरकार के निर्णय के अनुसार राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री से पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, सर्वेक्षण के कार्य को ससमय पूर्ण करने के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला पदाधिकारी कैमूर अध्यक्ष हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक कैमूर, उप विकास आयुक्त कैमूर, जिला कल्याण पदाधिकारी कैमूर, उत्पाद अधीक्षक कैमूर, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सदस्य के रूप में शामिल है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सभी प्रखंडों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक का चयन किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका कर्मी एवं शहरी क्षेत्रों में एनयूएलएम के कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, इनका दायित्व है कि सर्वेक्षण दल को आवश्यक प्रशिक्षण अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए सर्वेक्षण का कार्य को समय पूर्ण करेंगे, उसी के तहत प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जिसमें सभी सर्वेक्षण टीम को सर्वेक्षण के कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया, प्रत्येक सर्वेक्षण की टीम में जीविका सीआरपी, चौकीदार एवं आंगनवाड़ी सेविका एवं विकास मित्र प्रतिनियुक्ति है, सर्वेक्षण दल की जिम्मेवार है, अपने संबंधित पंचायत का सर्वे करेंगे और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में ससमय जमा करेंगे, बैठक में नोडल जीविका विकास कुमार, अहमद अंसारी, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अनीश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अतुल कुमार, चंदन कुमार, राणा प्रताप एवं चैनपुर प्रखंड के एनआरएलएम NRLM एवं एनयूएलएम NULM के कर्मी उपस्थित रहे।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद

