Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी नीलम देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि 12 जुलाई 2026 को वह अपने घर से भभुआ आ रही थीं। इसी दौरान सिकठी नहर के समीप कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और जबरन उनके पास मौजूद सामान छीनकर मौके से फरार हो गए।
महिला के मुताबिक, बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र, कान का झुमका, नाक की नथ, चांदी की पायल और 800 रुपये नकद लूट लिए थे। घटना को लेकर पीड़िता ने 20 जुलाई को भभुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भभुआ थाना में कांड संख्या 739/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।
पुलिस की जांच के दौरान घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रवेश मुसहर, अनीता देवी और इल्लू सेठ के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का लूटा हुआ मोबाइल फोन, कान का झुमका, नाक की नथ और चांदी की पायल बरामद कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध जिले में हुई अन्य लूट की घटनाओं से भी है या नहीं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



