Homeचैनपुरसिकंदरपुर में प्रशासन की चौकसी बढ़ी, मोहर्रम से पहले अधिकारियों ने ग्रामीणों...

सिकंदरपुर में प्रशासन की चौकसी बढ़ी, मोहर्रम से पहले अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ की अहम बैठक

सिकंदरपुर में शांति समिति की बैठक, मोहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर सिकंदरपुर गांव में हाल ही में हुई छात्र की मौत की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अधिकारियों ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ विशेष शांति समिति बैठक आयोजित की। बैठक में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह और तनाव से बचने पर जोर दिया गया।जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को सिकंदरपुर गांव में कोचिंग से लौट रहे बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान 13 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई थी।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक घोषित करते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। इसी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए मंगलवार दोपहर गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश, अंचलाधिकारी (सीओ) अनिल प्रसाद सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार और थानाध्यक्ष विजय प्रसाद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। विशेष रूप से मोहर्रम पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिस मोहल्ले में 17 जून की दुखद घटना हुई थी, वहां से गुजरने वाले जुलूस को पूरी संवेदनशीलता और शालीनता के साथ निकाला जाए ताकि किसी परिवार की भावनाएं आहत न हों और गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे। बैठक में सिकंदरपुर मुखिया प्रतिनिधि जहांदार खान, पूर्व मुखिया अनिल सिंह पटेल, समाजसेवी अनुपम पांडे, सभी वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments