Homeमुंगेरशेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों...

शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित

मुंगेर में 84 लोगों से 12 करोड़ की ठगी, आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार

Bihar: मुंगेर में शेयर बाजार में निवेश और सरकारी ठेकेदारी के जरिए कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित सूरज कुमार को चरौन गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई गैर-जमानती वारंट के आधार पर की। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार, सूरज कुमार ने निवेश और ठेकेदारी में बेहतर रिटर्न का भरोसा देकर करीब 84 लोगों से रकम ली। आरोप है कि अलग-अलग लोगों से कुल 10 से 12 करोड़ रुपये तक की ठगी की गई है। इस मामले में अब तक सामने आए पीड़ितों में पुलिसकर्मी, रेलकर्मी, सेना के जवान, किसान और अन्य लोग शामिल हैं। जांच में हरदियाबाद निवासी नीरज कुमार से कथित तौर पर करीब 1.5 करोड़ रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, एक दारोगा से लगभग 45 लाख रुपये की रकम लेने का भी आरोप है। हालांकि पुलिस पूरे मामले में ठगी की वास्तविक रकम और आरोपों की विस्तृत जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मुनाफे के भरोसे जमीन तक बेच दी

आरोपित के झांसे में आए कुछ लोगों ने अधिक रिटर्न की उम्मीद में अपनी जमीन तक बेच दी। पीड़ितों के मुताबिक रकम देने के बाद उन्हें मुनाफा मिलना तो दूर, मूलधन वापस पाने के लिए भी परेशान होना पड़ा। लगातार टालमटोल के बाद कई लोगों ने पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

मध्यस्थता के लिए गांव पहुंचने की मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, एक मामले में बेल अर्जी और मध्यस्थता से जुड़े सिलसिले में सूरज कुमार चुपचाप गांव पहुंचा था। इसकी भनक एक पीड़ित को लगी, जिसने तत्काल मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। अब तक करीब 10 पीड़ितों की ओर से मुफस्सिल थाना और न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ठगी की कुल रकम, आरोपित के संपर्क में रहे अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क में उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments