Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार लोगों की पहचान तिवई गांव निवासी रघुनाथ राम के पुत्र नथुनी राम, शुकुलपुर तेनौरा गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह और झारखंड के देवघर निवासी रजाउल अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के अनुसार, नथुनी राम और सत्येंद्र सिंह अपने-अपने गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। वहीं, इमरान अंसारी चैनपुर क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। इनके व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपितों ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।
हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार, जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



