Homeचैनपुरशादी के 27 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति से पूछताछ...

शादी के 27 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति से पूछताछ में जुटी पुलिस

शादी के 27 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में, कैमूर पुलिस जांच में जुटी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमांव गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सरिता देवी, पति किशन बिंद, निवासी अमांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरिता की शादी इसी वर्ष 5 मई 2026 को हुई थी। शादी के महज 27 दिन बाद हुई उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम नवविवाहिता के संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी गई, जिसके बाद परिजन देर रात लगभग 11 बजे अमांव पहुंचे।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति किशन बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या का मामला बताया है। सरिता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरिता का पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था तथा उसका किसी दूसरी महिला से संबंध था।

सरिता इस संबंध का विरोध करती थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि रविवार की देर शाम घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए जाने वाले आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments