Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेश कुमार (उर्फ शैलेंद्र) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पहले से एक पैर से दिव्यांग था। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उनके पुत्र को गंभीर हालत में पाया गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि युवक का गांव की ही एक विवाहित महिला से फोन पर बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि देर रात महिला के बुलावे पर वह उसके घर गया था। इसी दौरान महिला के पति और अन्य लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



