Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमांव में पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए एक महिला को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है उक्त महिला के पति एवं पुत्र तीनों शराब के कारोबार में संलिप्त है, वर्तमान में पति जेल में है जबकि मां और बेटे के द्वारा शराब बेचने का कार्य किया जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया ग्राम अमांव में शराब बेचने की सूचना थी, जिसके सत्यापन के लिए एएलटीएफ टीम के एसआई रामरतन पंडित के द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम अमांव में करण तिवारी उर्फ ठनठन तिवारी पिता कृपाशंकर तिवारी के यहां छापेमारी की गई पुलिस को आते देख कर करण तिवारी उर्फ ठनठन तिवारी छत के रास्ते दूसरे के छत पर से होते हुए भाग निकला।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जबकि पुलिस के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली, उसी क्रम में ठनठन तिवारी की मां पुलिस की नजर ना पड़े जिसे लेकर एक थैले को सीढ़ी के नीचे छुपाया जा रहा था, जब पुलिस के द्वारा उक्त थैले की जांच कि गई तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड के कुल 9 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किए गए, जो प्रत्येक 180ml थे, शराब बरामद करने के बाद मौके पर से शराब कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
गिरफ्तार करके जब महिला को थाने लाया जाने लगा उस समय स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी काफी संख्या में जमा हो गई, कई लोगों के द्वारा बताया गया पुत्र करण तिवारी उर्फ ठनठन तिवारी एवं उनकी मां एवं पिता के द्वारा शराब बिक्री का कार्य किया जाता है, वर्तमान समय में ठनठन तिवारी के पिता कृपाशंकर तिवारी जेल में है, जबकि ठनठन तिवारी शराब तस्करी व बिक्री के मामले में कुछ समय पूर्व भी जेल से छूट कर आया है उसके बाद फिर से यह मां और बेटे के द्वारा शराब बेचने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
- बाइक की चाबी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत, होटल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप
- प्रेम संबंध के विवाद में नानी की चाकू मारकर हत्या, नाती गिरफ्तार, आधी रात हुई थी वारदात

