Homeमोहनियाशराब के साथ बाइक सवार 4 तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ बाइक सवार 4 तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव के समीप जीटी रोड पर बुधवार को पुलिस के द्वारा दो बाइक पर सवार चार युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। वह यूपी से शराब लेकर आ रहे थे। गिरफ़्तार शराब तस्करो की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा ग्राम निवासी सूर्यभूषण पासवान का पुत्र कृष्ण कुमार, अजय शंकर पासवान का पुत्र चंदन कुमार, वीर पासवान का पुत्र धर्मपाल कुमार व फखरबाद निवासी नंदलाल चौधरी का पुत्र चंदेश्वर चौधरी के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। इसको ध्यान में रखकर यूपी से जुड़ी सभी सड़कों पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जीटी रोड पर उसरी गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान यूपी की तरफ से आ रही दो बाइकों को रोका गया। जिस पर कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा ग्राम निवासी कृष्ण कुमार,चंदन कुमार, धर्मपाल कुमार व चंदेश्वर चौधरी सवार थे। बाइक रोककर इनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 39 बोतल शराब बरामद की गई।जिसकी कुल मात्रा 14 लीटर थी। बाइक को जप्त कर उक्त शराब कारोबारियों को भभुआ जेल भेज दिया गया।

NS News

राजगीर में बिहार-यूपी की रणजी भिड़ंत आज से, रिंकू सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें 1121 करोड़ के स्टेडियम में पहली बार एलीट ग्रुप का मुकाबला

NS News

दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश

NS News

नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

NS News

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

NS News

नालंदा में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, तीन दिन से जारी तनाव फिर भड़का

राजगीर में रहस्यमयी घटना: जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार यात्रियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

NS News

एसटीएफ ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

NS News

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

NS News

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

NS News

घर से ताश खेलने निकले युवक की चाकू गोद हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments