Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में रविवार की दोपहर शिक्षकों से नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए चोरी चुपके शराब पीने वालों एवं आपूर्ति करने वालों की पहचान कर इसकी सूचना बिहार सरकार को देने के आदेश का पुरजोर विरोध करते हुए आदेश की प्रतियों को प्रखंड कार्यालय परिसर में जलाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार राज्य शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हामीद खान के द्वारा बताया गया शिक्षा विभाग के द्वारा नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए एवं समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए बिहार के शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया है कि चोरी चुपके शराब पीने वाले एवं उसकी आपूर्ति करने वालों की पहचान कर इसकी सूचना बिहार सरकार को दें, इस आदेश से बिहार के तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में काफी रोष उत्पन्न हो गया है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
इस जारी आदेश का बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ घोर विरोध करती है, एवं बिहार सरकार के इस आदेश की प्रति को जलाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन की है, बिहार सरकार अगर इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, आदेश की प्रति विरोध स्वरूप जलाने के दौरान प्रखंड क्षेत्र के काफी शिक्षक मौके पर उपस्थित रहे।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

