Home वैशाली वैशाली में ज्वेलरी लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन आभूषण और...

वैशाली में ज्वेलरी लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन आभूषण और नगद के साथ 8 लोग गिरफ्तार

ns news

Bihar: वैशाली जिले में बीते 2 जून को हुई श्री कृष्ण ज्वेलर्स में तीन करोड़ की लूटपाट का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है इस मामले में पुलिस ने लूटे गए आभूषण और नगद के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें तीन कुख्यात अपराधी है जबकि पांच सोना दुकानदार शामिल है, पुलिस ने इनके पास से 259.3 ग्राम सोना, 12.602 किलो चांदी तीन देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस एक स्कार्पिओ और एक बाइक के अलावा दुकान से लूटे गए सीसीटीवी का डीआरवी  और 81 हजार 500 रुपया नगद बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

सभी अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं समस्तीपुर जिले की कुख्यात अपराधी चंदन उर्फ कटप्पा के गैंग ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी और 2 जून को दिनदहाड़े महुआ के श्री कृष्ण ज्वेलर्स लूट कांड से करोड़ों के आभूषण और नकद की लूट की थी, गिरफ्तार अपराधियों में चंदन उर्फ कटप्पा, कुंदन कुमार, राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया, साथ ही पुलिस ने सोना खरीदने, गलाने और छुपाने के आरोप में 5 दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है जो सभी समस्तीपुर जिले के ही बताया जाते हैं।

इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि लूटकांड का उद्भेदन करने में एसआईटी का अहम योगदान रहा है गिरफ्तार तीनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है इस लूट की साजिश जेल में रची गई थी और इनके अलावा और भी अपराधी इस वारदात में शामिल थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लूटे गए बाकी गहने और सोना की बरामदगी का प्रयास भी किया जा रहा है और जल्द ही लूटे गए आभूषण बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version