Bihar: रोहतास जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरसिया में विधुत करेंट की चपेट में आने से एक माँ व पुत्री की मौत हो गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ट्विंकल देवी घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गई। उस समय उनके गोद में उनकी 3 वर्षीय बच्ची भी थी जिस कारण वह भी विधुत की चपेट में आ गई। जिससे माँ व पुत्री दोनों की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही मृतका उक्त जिला निवासी यमुना नट की पत्नी बताई जा रही है। वह दीपावली को लेकर घर में सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान विधुत करेंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा दोनों को सासाराम के निजी क्लीनिक में ले जाया गया। लेकिन इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया है।
Views: 224