Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले को लेकर सिफ्तैन रजा, पिता मोहम्मद उस्मान अंसारी ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की दोपहर करीब एक बजे वह अपनी जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान हेजामुद्दीन अंसारी और उनके पुत्र मोबारक अंसारी कथित तौर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान दो लाख रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
आवेदन के आधार पर चैनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबारक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान विवाद और दो लाख रुपये की मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबारक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



