Homeचैनपुरलोहरा गांव में युवक के साथ मारपीट, पिता ने दो युवकों पर...

लोहरा गांव में युवक के साथ मारपीट, पिता ने दो युवकों पर लगाया आरोप

कैमूर के लोहरा गांव में युवक से मारपीट, दो पर आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित के पिता शिशुपाल बिंद ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आवेदन के अनुसार, शिशुपाल बिंद का पुत्र रंजन कुमार शाम के समय शौच के लिए गांव से बाहर जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि गांव निवासी मनु यादव के पुत्र राजू यादव और चीनी यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।  इधर, शिशुपाल बिंद बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपने पुत्र के रोने और जोर-जोर से आवाज लगाने की आवाज सुनाई दी।

जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कथित तौर पर दोनों युवकों को अपने पुत्र को घसीटकर ले जाते हुए देखा। पिता को सामने देखकर दोनों युवक रंजन कुमार को छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने चैनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments