Bihar: कैमूर, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से चैनपुर प्रखंड के जगरिया पंचायत में प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। भाजपा कैमूर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ एवं भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज के जागरूक और प्रबुद्ध लोगों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता संजय पाण्डेय ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी राणा प्रताप सिंह ने निभाई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रबुद्धजनों को सामाजिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को आम लोगों तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठक में जुटे भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, रघुवंश राम, सुनीता शर्मा, शांति देवी, जिला प्रवक्ता दीनानाथ सिंह, विजय चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत पाण्डेय और मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अखिलेश सिंह, अनिल राजभर, संतोष सिंह, गोलू, डिंपल जायसवाल, राकेश गुप्ता, मुरली मनोहर तिवारी और नागेंद्र जायसवाल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी बैठक में शामिल हुए।
अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
बैठक के अंत में उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ एवं भीड़तंत्र हटाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर सहमति जताई गई।
Views: 6
Related