Homeमुंगेर“लखनपुर में ऐतिहासिक जश्न”: सम्राट चौधरी के सीएम बनने की खबर से...

“लखनपुर में ऐतिहासिक जश्न”: सम्राट चौधरी के सीएम बनने की खबर से गांव में उमड़ा जनसैलाब

सम्राट चौधरी बने बिहार के सीएम: लखनपुर गांव में जश्न, अबीर-गुलाल और मिठाइयों की धूम

Bihar: मुंगेर, जैसे ही सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हुई, उनके पैतृक गांव लखनपुर (तारापुर प्रखंड) में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देखते ही देखते पूरा गांव जश्न के रंग में रंग गया—हर गली, हर चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सम्राट चौधरी के पैतृक आवास पर महिला-पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। बच्चों ने पटाखे छोड़े, तो वहीं बुजुर्गों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। माहौल कुछ ऐसा था मानो होली और दीपावली एक साथ मनाई जा रही हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि पूरा परिवार इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास को नई दिशा देंगे और जनता का भरोसा कायम रखेंगे। चचेरे बड़े भाई देवनंदन चौधरी ने इसे वर्षों का सपना पूरा होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि अब घर-परिवार में जश्न का माहौल है और यह पल उनके लिए अविस्मरणीय है।

भतीजी अंजनी कुमारी ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया, वहीं ग्रामीण मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि यह पूरे तारापुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। लोगों को उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार में विकास की नई कहानी लिखेंगे। घोषणा के बाद पूरे लखनपुर और आसपास के इलाकों में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा। हर घर में मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस खास पल को यादगार बना दिया। एक गांव, एक सपना और एक ऐतिहासिक पल— लखनपुर ने अपने बेटे के सीएम बनने पर पूरे दिल से जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments