Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह
- तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग; ढेढुआ गांव में पसरा मातम
चोरी की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए गृह स्वामी चंद्रावती कुंवर पति अवध बिहारी पांडे के द्वारा बताया गया है कि बीते रात घर में यह अपनी छोटी बहू के साथ सोई हुई थी, इनके दोनों पुत्र बाहर में रहकर किसी निजी कंपनी में मजदूरी का कार्य करते हैं, जिससे इनका जीवन यापन होता है, रात के पहर चोरों के द्वारा लकड़ी के सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ते हुए छत के रास्ते नीचे आकर घर में रखे गए चार बक्सो के ताले को खोल कर उसमें रखे गए, चांदी के कुछ गहने चोरी कर लिया गया।
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
- घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता
जबकि पांचवां बक्सा जिस बक्से के ताले की चाबी चोरों को नहीं मिली उस बक्से को चोरों ने इनके घर के बगल में स्थित इनके देवर श्याम बिहारी पांडे जो कि सब परिवार वाराणसी में रहते हैं उनके घर में ताला लगा हुआ है, उनके छत पर ले जाकर ताला को तोड़ते हुए उसमें रखे 10 हजार रुपए नगद, सोने के झुमके, मंगटीका, अंगूठी, चांदी की पायल आदि की चोरी कर ली गई, पूरे मामले की जानकारी शनिवार की सुबह इन्हें हुई।

जब आसपास में पता लगाया जाने लगा तो पड़ोस के छत पर टूटा हुआ ताला एवं बक्सा पाया गया, जिसमें उक्त सभी कीमती सामान गायब थे, कुछ जमीन संबंधी कागजात खोजबीन के दौरान वहीं पर बिखरे हुए पाए गए, चंद्रावती कुंवर के द्वारा आगे बताया गया कि बीते रात 8 बजे के करीब गांव के दो-तीन लड़के जिन्हें यह पहचानती है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
उक्त सभी लोग इनके दरवाजे पर आकर बातचीत कर रहे थे, उन लोगों की मंशा सही नहीं लग रही थी, इन्हें पूर्ण रुप से विश्वास है कि उन लोगों के द्वारा ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसकी सूचना इनके द्वारा चैनपुर थाने में दी गई है।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि फकराबाद में चोरी की घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिस पर पुलिस के द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया गया है, जिसके उपरांत मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

