Home बिहार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपति मुर्मू को जीत की बधाइयां देकर ट्रोल हुए नेता...

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपति मुर्मू को जीत की बधाइयां देकर ट्रोल हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar: राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपति मुर्मू के जीत हासिल करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों लोगों का तांता लग गया द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से था जिन पर उन्होंने बढ़त बना ली और बधाई देने वालों का तांता लग गया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी द्रौपति मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने की बधाई दी है सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि द्रौपति मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी द्रौपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी है तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि द्रौपति मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं तेजस्वी यादव अपने इस बधाई संदेश के बाद ट्रोल हो रहे है, उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किया है गोपाल सनातनी नाम की यूजर्स ने लिखा है कि तेजस्वी यादव ने द्रौपति मुर्मू को मूर्ति बताया था हमने कभी उन्हें बोलते नहीं सुना आज ध्यान से सुन लेना राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू बोलेगी वही एक अन्य ने लिखा कि कैसा लग रहा है बिना वोट की शुभकामना देना पड़ रहा है वह भी एक मूर्ति को एकदम बेशर्मी की हद पार कर दी आपने।

बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपति मुर्मू को मूर्ति बताया था एनडीए उम्मीदवार पर तंज कसते हुए आरजेडी नेता ने कहा था कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है और मुझे नहीं लगता कि आप लोगों ने भी सुना होगा यशवंत सिन्हा को तो आप सब जगह बोलते सुने होंगे लेकिन जो सत्ता पक्ष से एनडीए के उम्मीदवार बनाई गई हैं वो जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं किया है, तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनकी जमकर आलोचना की थी अब चुनाव के नतीजे आने के बाद यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Exit mobile version