Homeचैनपुररामपुर में पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह, दो पक्षों की झड़प...

रामपुर में पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह, दो पक्षों की झड़प में महिला समेत दो घायल

रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल, दोनों ओर से FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। उपचार के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

पहले पक्ष की ओर से रामपुर निवासी फूलमती देवी, पत्नी दिलीप बिंद ने आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे गांव के नथुनी बिंद, रोहित बिंद, अशोक बिंद समेत अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद घायल महिला चैनपुर थाना पहुंची, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

वहीं दूसरे पक्ष के रोहित बिंद, पिता भगवत बिंद ने अपने आवेदन में बताया कि वह रात के समय घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दिलीप बिंद, नितेश बिंद सहित अन्य लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई और चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments