Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद सिंह और चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा के मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
यह फ्लैग मार्च चैनपुर थाना परिसर से शुरू होकर हरसू ब्रह्म धाम, मदुरना गांव, नगर पंचायत हाटा बाजार, खरिगांवा बाजार, करजी बाजार, सिकंदरपुर, बिऊर मानपुर होते हुए जगरिया मार्ग से वापस चैनपुर थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।