Homeरामगढ़रामगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके...

रामगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

रामगढ़ सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शादी से पहले पसरा मातम

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ इलाके से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रामगढ़-मोहनिया मुख्य मार्ग पर दैतरा वीर बाबा के पास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी सुनील पासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी भांजी की आगामी 1 मई को होने वाली शादी के निमंत्रण पत्र बांटने उत्तर प्रदेश गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब गम का माहौल है। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments