Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से सुरेंद्र पासवान पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।शोर सुनकर जब उनकी पुत्री दुर्गा कुमारी बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया गया कि लाठी से सिर पर वार किए जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को बचाया। घायल अवस्था में पिता-पुत्री चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



