Homeभभुआराजस्थान के युवक से कैमूर में 'शादी' के नाम पर लाखों की...

राजस्थान के युवक से कैमूर में ‘शादी’ के नाम पर लाखों की ठगी, स्टेशन से फरार हुई दुल्हन; दलाल समेत तीन पर शिकायत

कैमूर में शादी के नाम पर ठगी: राजस्थान का दूल्हा बना शिकार, दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार

Bihar: कैमूर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक गांव निवासी एक युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि कोर्ट मैरिज कराने के बहाने दलाल और कथित दुल्हन ने लाखों रुपये नकद, आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में दुल्हन, दलाल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भभुआ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के बड़े भाई भंवर लाल ने बताया कि वह अपने भाई गौतम की शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संतोष उर्फ सतीश तिवारी नामक एक बिचौलिये से हुई। बिचौलिये ने भरोसा दिलाया कि करमचट थाना क्षेत्र के भीतरी बांध गांव निवासी जयप्रकाश की 24 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी से गौतम की शादी करा देगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए
जानकारी देते हुए

आरोप है कि बिचौलिये ने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए शादी के खर्च के नाम पर ₹1 लाख नकद तथा करीब ₹1.17 लाख मूल्य के आभूषण और अन्य सामान ले लिए। इसके बाद 7 जुलाई को कोर्ट मैरिज कराने के लिए भभुआ बुलाया गया। भंवर लाल के अनुसार, तय स्थान पर पहुंचने पर वहां कोर्ट के स्टांप पेपर और मोहर रखी हुई थी, जहां दोनों की शादी की औपचारिकता पूरी कराई गई। इसके बाद बिचौलिये ने यह कहकर उन्हें होटल भेज दिया कि सुबह ट्रेन होने के कारण दुल्हन को सीधे स्टेशन पहुंचा दिया जाएगा। अगली सुबह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर कथित दुल्हन को लाया गया। जब उससे सामान के बारे में पूछा गया तो उसने शौचालय जाने की बात कही और इसी दौरान पहले से मौजूद एक बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद बिचौलिये से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद मिला। काफी खोजबीन के बावजूद जब दुल्हन और बिचौलिये का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद भंवर लाल अपने भाई के साथ भभुआ थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments