Homeकैमूररतवार के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक के सिर...

रतवार के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

रतवार के पास बाइक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Bihar:  कैमूर, भभुआ-मोहनियां मुख्य मार्ग पर रतवार गांव के समीप मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान भभुआ निवासी अनूप शर्मा के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात बाइक से मोहनियां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रतवार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया।

वहीं सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभय कुमार ने बताया कि घायल युवक के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments