Home चैनपुर रघुबीरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में जमकर...

रघुबीरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में जमकर मारपीट, 4 घायल, 4 गिरफ्तार

कैमूर में दो पक्षों में खूनी झड़प: पति-पत्नी समेत 4 घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुबीरगढ़ गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें पति-पत्नी और उनका पुत्र भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले चैनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से छाया सिंह और सुधीर सिंह, जबकि दूसरे पक्ष से बलवंत कुमार और अवध बिहारी शामिल हैं। सभी आरोपी रघुबीरगढ़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहला पक्ष:
रेनू मौर्य ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 9 बजे जब वह खेत से लौट रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर पटककर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर मामला शांत हुआ और उनकी जान बच सकी।

दूसरा पक्ष:
वहीं, शोभा देवी ने बताया कि उनका पुत्र अनिक कुमार सिंह मोबाइल ठीक कराने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेटे को बचाने पहुंची शोभा देवी और उनके पति के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों घायल हो गए।

पुलिस का बयान:
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में दोनों तरफ से दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Exit mobile version