Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों काफी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि बारिश होने के उपरांत गेहूं की फसल में यूरिया की सख्त आवश्यकता है, मगर बिस्कोमान कृषक केंद्र में ताला लटका हुआ है, जिस कारण किसान यूरिया से वंचित है, खेतों में गेहूं के पौधे पीले पड़ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि किसान प्रखंड क्षेत्र के वैसे सभी फुटकर दुकानदार जिनके द्वारा यूरिया की बिक्री की जाती थी, उन लोगों के यहां भी लगातार चक्कर लगाएं जा रहे हैं, मगर वहां भी खाद अनुपलब्ध है, किसान विजय शंकर पांडे, होरिला सिंह सहित कई किसानों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इन दिनों गेहूं के पौधों में यूरिया देना अति आवश्यक है, यूरिया नहीं डालने के कारण गेहूं के पौधे पीले पड़ रहे हैं।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत
- Sahara Refund Portal: सहारा में फंसा है पैसा तो तुरंत करें ऐसे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया
बीते 9 एवं 10 जनवरी की तिथि को बिस्कोमान गोदाम पर 3000 बैग यूरिया पहुंचा 11 जनवरी मंगलवार को वितरण किया जाना था, उस तिथि को अधिकतम 60 से 70 किसानों को यूरिया का वितरण किया गया जबकि हजारों की संख्या में किसान जूटे हुए थे, इसके दूसरे दिन बिस्कोमान गोदाम प्रबंधक सागर आनंद पांडे का शव उनके किराए के मकान जगरिया में स्थित कमरे से बरामद हुआ।
जिसके बाद बिस्कोमान गोदाम पर ताला लटक गया, लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि गोदाम प्रबंधक के अंगूठे के निशान से ही पाउस मशीन संचालित होता था, अब गोदाम प्रबंधक का शव बरामद होने के बाद खाद वितरण का कार्य भी बंद है, दूसरी तरफ प्रखंड क्षेत्र के सभी फुटकर दुकानों में भी खाद उपलब्ध नही है, किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं कई बार इसकी जानकारी किसानों के माध्यम से वरीय पदाधिकारियों से भी ली जा रही है की यूरिया का वितरण कब होगा मगर कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
किसानों के खाद के इस भीषण संकट को लेकर जब चैनपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी परमात्मा सिंह से जानकारी लिए तो उनके द्वारा बताया गया कि बिस्कोमान गोदाम पर सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत सागर आनंद पांडे की हत्या की जानकारी मिली उनका शव उनके घर से बरामद हुआ जिसके बाद बिस्कोमान गोदाम पर खाद वितरण का कार्य बंद है, किसानों को यूरिया की सख्त आवश्यकता है जिसकी जानकारी इनके द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को दी गई है,जैसे ही कोई आदेश प्राप्त होता है उस आधार पर कार्य होगा।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट

