Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। वह बाइक से मोहनियां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदासपुर गांव के समीप सर्विस लेन पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।



