Homeमोहनियामोहनियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात...

मोहनियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात तस्कर सलामुद्दीन इंद्रिसी गिरफ्तार

कैमूर में 202 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर सलामुद्दीन गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत मोहनियां थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 202 ग्राम हेरोइन के साथ कथित कुख्यात तस्कर सलामुद्दीन इंद्रिसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4,680 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सलामुद्दीन इंद्रिसी मोहनियां थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित वार्ड संख्या 11 का निवासी है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय निजामुद्दीन इंद्रिसी बताया गया है। वह मोहनियां थाना कांड संख्या 642/2026 का प्राथमिकी अभियुक्त है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कृष्णा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थानाध्यक्ष आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि सलामुद्दीन इंद्रिसी बढ़ूपर गांव में अपने साले अलाउद्दीन मियां के घर छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश और संबंधित वरीय अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस जब बढ़ूपर गांव में अलाउद्दीन मियां के घर के समीप पहुंची, तो आरोपी बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बाइक के हैंडल में टंगे थैले से मिली हेरोइन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की बाइक की तलाशी ली। इस दौरान बाइक के हैंडल में टंगे सफेद थैले से कुल 202 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अतिरिक्त 4,680 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को जब्त कर लिया।

तीन थानों में पहले से दर्ज हैं सात मामले

पुलिस के मुताबिक, सलामुद्दीन इंद्रिसी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के तहत कैमूर जिले के विभिन्न थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। इनमें मोहनियां थाना में तीन, चैनपुर थाना में तीन और सोनहन थाना में एक मामला शामिल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments