Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार, मोहनियां थाना क्षेत्र के टेकारी कला गांव निवासी सुरेंद्र गोंड़ अपने दो बेटियों शिवानी कुमारी और सोनी कुमारी तथा पुत्र सुमित कुमार के साथ बाइक से मोहनियां की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक अचानक पीछे करने लगा, जिससे बाइक सीधी टकरा गई और हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार, हादसे में घायल चारों लोगों का इलाज किया गया, लेकिन सुरेंद्र गोंड़, शिवानी कुमारी और सोनी कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि परिवार के सदस्य हाटा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह पहले ही मोहनियां पहुंच चुकी थीं, जबकि उनके पति और बच्चे गांव से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



