Homeचैनपुरमेढ़ गांव में विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर...

मेढ़ गांव में विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर खंती से हमला

कैमूर के मेढ़ गांव में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर खंती से हमला, तीन पर केस

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव में आपसी विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर खंती से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। घायल व्यक्ति ने इलाज कराने के बाद चैनपुर थाने पहुंचकर तीन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घायल की पहचान मेढ़ गांव निवासी स्वर्गीय शंकर सिंह यादव के पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने गांव के ही विनोद चौहान और उनके दो पुत्रों राहुल चौहान एवं सोनू चौहान को मारपीट का आरोपी बनाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चाय पीने जा रहे थे, रास्ते में हो रहा था विवाद

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, केदार सिंह रोज की तरह गांव के घूरफेकान चौहान की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संजय यादव और विनोद चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों को आपस में झगड़ते देख केदार सिंह बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विनोद चौहान और उनके दोनों पुत्रों ने खंती से उन पर हमला कर दिया। हमले में केदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के बाद थाने पहुंचकर की शिकायत

अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायल केदार सिंह ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments