Saturday, April 19, 2025
Homeरामगढ़मुसियां गांव के कुएं में गिरने से 11 वर्षीय किशोर की हुई...

मुसियां गांव के कुएं में गिरने से 11 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मुसियां गांव स्थित विशाल तालाब के पास स्थित एक कुएं में गिरने से एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मृत किशोर की पहचान मुसियां गांव निवासी राजू भारती के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मुसियां गांव में बाबा साहेब की जयंती पर जुलुस निकाला गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

वही इस जुलूस में किशोर भी शामिल था। जुलूस में युवक डीजे पर डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते के बगल में स्थित कुएं में किशोर गिर गया। लेकिन, जुलूस में शामिल लोगों ने किशोर को कुएं में गिरते हुए नहीं देखा। जिसके बाद देर शाम तक किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद किशोर का शव कुएं से बरामद किया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments