Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदुरना के निवासी एक पिकअप चालक मिर्ची लदी पिकअप के पलट जाने से घायल हो गया, पिकअप चालक के मुताबिक उक्त चालक के दाहिना हाथ में फ्रैक्चर है, जिसके इलाज के लिए वह चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम मदुरना के निवासी बहादुर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रमेश पासवान के द्वारा बताया गया कि हाटा के ही किसी व्यक्ति का पिकअप है, जिसे हाटा का ही एक चालक शिवम कुमार चलाता है, उसी पिकअप पर ड्राइविंग का काम इसके द्वारा भी किया जाता था, उत्तर प्रदेश के मधुपुर से मिर्ची लोड करके तिलैया पहुंचाना था।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
मधुपुर से चलने के उपरांत हाटा में एक पिकअप चालक शिवम कुमार हाटा ही रुक गया एवं रमेश पासवान के द्वारा मिर्ची लदी पिकअप को तिलैया पहुंचाने के लिए ले जाया जाने लगा इस दौरान औरंगाबाद से 12 किलोमीटर पहले अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप चालक के मुताबिक लगभग एक घंटे तक यह उसी में बेसुध पड़ा रहा, जब इसे होश आया तो उसमें से निकलकर दूसरे चालक जो हाटा रुका था।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
शिवम कुमार को फोन करके इसकी सूचना दी उसके पहुंचने पर यह वहां से अपने घर मदुरना के लिए रवाना हुआ, मगर जब यह मदुरना पहुंचा तो दाहिने हाथ में सूजन बढ़ने लगा। जिसका इलाज इनके द्वारा चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाने के लिए पहुंचा गया।
वही मौके पर मौजूद चिकित्सक भगवान चौबे के द्वारा बताया गया कि घायल युवक के द्वारा गिरकर चोट लगने की बात बताई गई है, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की संभावना है जिसकी पुष्टि के लिए एक्सरे करवाने को कहा गया है जिसके उपरांत दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएगी।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

