Homeचांदमां काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 किलो का घंटा...

मां काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 किलो का घंटा और दानपात्र चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कैमूर: मां काली मंदिर से 70 किलो का घंटा और दानपात्र चोरी

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बढ़ाडी गांव में धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के पूर्वी छोर पर स्थित मां काली मंदिर से चोरों ने करीब 70 किलो वजन का घंटा और दानपात्र चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। मामले में समाजसेवी प्रमोद सिंह ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई चोरी की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने बढ़ाडी गांव के बाहर स्थित मां काली मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से भारी-भरकम घंटा और दानपात्र गायब मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर जताया संदेह

इस मामले में समाजसेवी प्रमोद सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों की ओर से आशंका जताई गई है कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व इस घटना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, चोरी में किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर से घंटा और दानपात्र चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना के बाद अब ग्रामीणों को चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान होने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments