Bihar: गया जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा होमगार्ड बहाली के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वही दुष्कर्म का आरोप एंबुलेंस के चालक और टेक्नीशियन पर लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोधगया के बीएमपी-3 के खेल मैदान में महिला होमगार्ड की दौड़ किया जा रहा था। इस दौरान महिला अभ्यर्थी दौड़ने के दौरान बेहोश होकर मैदान में गिर गई। जिसके बाद वहां पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से महिला अभ्यर्थी को मगध मेडिकल अस्पताल में लाया गया।
वही महिला अभ्यर्थी ने डॉक्टर और पुलिस से शिकायत किया कि उसके अचेता अवस्था में एंबुलेंस के चालक और टेक्नीशियन के द्वारा दुष्कर्म की गई है। जिसके बाद एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर पूरे मामले की जाँच की जा रही है। वही महिला विद्यार्थी गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताई जाती है।
Views: 364