Home चैनपुर मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता...

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

मदुरना में बच्चों से मारपीट के बाद पिता से भी मारपीट, FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में बच्चों के बीच हुई मारपीट का मामला उस समय गंभीर हो गया, जब घटना की जानकारी लेने पहुंचे एक बच्चे के पिता के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने मामले को लेकर चैनपुर थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में मदुरना गांव निवासी सदन धोबी ने बताया कि सुबह उनका पुत्र धनजी गांव में खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही रवि यादव द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। बताया गया कि घटना के दौरान सदन के छोटे पुत्र 9 वर्षीय आदित्य ने मारपीट का विरोध करते हुए इसका कारण पूछा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शाम को घर लौटने पर सदन धोबी को बच्चों से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह मामले की जानकारी लेने रवि यादव के घर पहुंचे। आरोप है कि बच्चों के साथ मारपीट करने का कारण पूछने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आवेदन में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद सदन किसी तरह वहां से निकलकर चैनपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उपचार के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version