Homeभभुआमंदिर में चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी...

मंदिर में चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने का नथिया बरामद

देवी जी मंदिर से सोने का नथिया चोरी मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार

Bihar/Kaimur: कैमूर जिले की भभुआ पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर (भभुआ) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 को भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित देवी जी मंदिर में एक अज्ञात चोर द्वारा देवी जी का सोने का नथिया चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाना में मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद भभुआ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार गोंड, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता वीरेन्द्र प्रसाद गोंड, निवासी भभुआ वार्ड संख्या-11, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी गया सोने का नथिया भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई से न सिर्फ चोरी की घटना का खुलासा हुआ है, बल्कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments