Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा नगर पंचायत के हाटा खरिगांवा मार्ग में स्थित बस स्टैंड के समीप पोखरे पर स्थित मंदिर के सामने की भुमि पर अतिक्रमण किए जाने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच महाशिवरात्रि के तिथि को ही विवाद उत्पन्न हो गया स्थिति मारपीट की नौबत तक पहुंच गई, हालांकि मामले की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष चैनपुर संजय कुमार पासी मौके पर पहुंचे इसके बाद समझा-बुझाकर किसी तरह से वर्तमान समय के लिए विवाद को शांत करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राम हाटा के ही निवासी कालिका प्रसाद यादव का मकान मंदिर से बिल्कुल सटे है, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि तालाब की जमीन पर मंदिर स्थित है, उससे बिल्कुल सटे ही कालिका प्रसाद यादव का मकान है जब उनका मकान निर्माण चल रहा था, उस दौरान सेंटरिंग का मलवा मंदिर के सामने स्थित जमीन पर गिराने की बात कही गई थी, आश्वासन दिया गया था कि उक्त मलबे को हटवा दिया जाएगा।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”
शिवरात्रि की तिथि को मंदिर के सामने साफ सफाई की बात हुई और स्थानीय ग्रामीण सहित नवयुवकों के द्वारा मंदिर के सामने मलवें को हटाने को कहा गया, उसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ बताया जा रहा कि दूसरे पक्ष के द्वारा कहा जा रहा है कि उक्त जमीन बिहार सरकार है जिस वजह से वह वहां सीढ्ढी बनाएंगे और वहीं से रास्ता का उपयोग अपने घर में जाने के लिए करेंगे, जिस पर लोगों को ऐतराज है, और मामला मारपीट तक पहुंच गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
इससे संबंधित जानकारी लेन पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मंदिर के सामने जमीन पर कुछ मिट्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ था, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया है, किसी तरह कोई विवाद उत्पन्न ना हो जिसे लेकर मौके पर एएसआई अरुण सिंह सहित दो कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाते हुए मंदिर के सामने की कुछ जमीन साफ सफाई करवाई गई है, दोनों पक्षों से कहा गया है भूमि विवाद से संबंधित मामले चैनपुर अंचल कार्यालय में सीओ से मिलकर निपटारा करवाएं इस बीच दोनों पक्ष शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
- ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क हादसे में शहीद हुए थानाध्यक्ष साजन पासवान, कैमूर के भोपतपुर में पसरा मातम
- सीएसपी पर बदमाशों का हमला, हथियार लहराते हुए की तोड़फोड़, लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त

