Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा के शिक्षक रामायण सिंह के विरुद्ध बीते 17 मार्च 2020 की तिथि में रिश्वत की मांग को लेकर चैनपुर थाने में जिला से प्राप्त निर्देश के आधार पर चैनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, मामला निगरानी विभाग के पास जाने के बाद 12 फरवरी 2022 की तिथि को रामायण सिंह की गिरफ्तारी के उपरांत उनके निलंबन के लिए चैनपुर बीईओ ने जिला को पत्र लिखकर निलंबन की अनुशंसा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि चैनपुर की धरहरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक रामायण सिंह के ऊपर न्यू प्राथमिक विद्यालय बभौता प्रखंड अधौरा के प्रधानाध्यापिका रितु कुमारी के द्वारा, रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए थे, जिसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई थी उक्त ऑडियो में रामायण सिंह के द्वारा यह कहते सुना गया था कि 25 हजार रुपए दे दीजिए नहीं तो निलंबन तुड़वाने के लिए 1 लाख रुपए देना पड़ेगा। उक्त वायरल ऑडियो की जांच भी हुई थी, जिसमें मामला सही पाया गया था, बाद में चैनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी निगरानी विभाग को ट्रांसफर हो गई और जारी वारंट के आधार पर रामायण सिंह की गिरफ्तारी हुई।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इस मामले को लेकर चैनपुर बीईओ बाबूलाल साहनी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए शिक्षक रामायण सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है, बीईओ के द्वारा बताया गया, 12 फरवरी की पूर्वाहन निगरानी पुलिस निरीक्षक पटना द्वारा रामायण सिंह को चैनपुर थाना कांड संख्या 97-2020 में गिरफ्तार कर पटना कारावास भेज दिया गया मामले में रामायण सिंह प्रखंड शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा चैनपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा इनके द्वारा की गई है।
- अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन
- दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई