Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले भूमि विवाद निराकरण शिविर का आयोजन इस सप्ताह प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अंशु कुमार की अध्यक्षता में हुई मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामरतन पंडित मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भूमि विवाद निराकरण शिविर से संबंधित जानकारी लेने पर प्रखंड आर ओ अंशु कुमार के द्वारा बताया गया शनिवार एक नया मामला ग्राम नंदगांव का आया जिसमें वादी धूरमारी दास पिता जंगलू दास के द्वारा अपने फरियाद में बताया गया है कि प्रतिवादी विजय बहादुर राम पिता स्वर्गीय बेचन राम इनके द्वारा बनाए गए आवास को लेकर विवाद उत्पन्न कर रहे है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
दरअसल मामला बिहार सरकार की भूमि से जुड़ा हुआ है, वादी एवं प्रतिवादी के द्वारा बिहार सरकार की भूमि पर अपना-अपना दावा किया जा रहा हैं, जिसमें वादी का आवास बना हुआ है, मामले में दोनों पक्षों को भूमि के कागजात के साथ अगले का दिवस को बुलाया गया है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
वहीं पूर्व के दो मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से की गई है, जबकि चार लंबित मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगले कार्य दिवस पर कागजात के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी नोटिस वादी एवं प्रतिवादी के यहां भिजवाई गई है, मौके पर अंचल क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मी सहित चैनपुर पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

