Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत विकास परिषद मुंडेश्वरी शाखा के जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत विकास परिषद के माध्यम से प्रत्येक वर्ष विद्यालय में भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
जिसके तहत सोमवार को चांद प्रखंड अंतर्गत स्थित मानव भारती विद्यालय में वर्ग कक्षा 9, 10 एवं 11 के 100 बच्चों को सम्मिलित किया गया था, क्विज प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए थे। जिसमें में 3 बच्चे क्वालीफाई हुए, जिसमें प्रथम स्थान पर कृष्णमूर्ति चौबे, द्वितीय स्थान पर हनि कुमारी जबकि तृतीय स्थान पर रुद्र कुमार रहे, जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है।


विशेष जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि भारत विकास परिषद के माध्यम से आयोजित होने वाले भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य मेघावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है, तथा उन्हें कुछ बेहतर करने के लिए अवसर देने का कार्य किया जाता है। जिसके तहत विद्यालय में चयनित किए गए बच्चों के नाम राज्य स्तर पर होने वाले क्विज प्रतियोगिता में भेजा जाता है।
- वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी
- नशे की हालत में गिरफ्तार तीन टोला सेवक सेवा से बर्खास्त
वहां से चयनित बच्चे केंद्र में आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता में जाते है, जहां बड़े पैमाने पर देश सहित विदेशों से भी बच्चे आकर उस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं, उस क्विज प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को देश के महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित करने का कार्य किया जाता है।
उक्त आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौके पर भारत विकास परिषद मुंडेश्वरी शाखा के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह, संरक्षक हीरा सिंह, सचिव विजय तिवारी एवं मानव भारती स्कूल के प्रिंसिपल विकास पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी, सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
- BJP सांसद संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

