Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना के बाद पहुंची खुफिया विभाग, एसएसबी के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने पांचों से पूछताछ शुरू की, तीनों नाइजीरियन नागरिक दिल्ली जाने की फिराक में थे पूछताछ में यह बात सामने आई है की उनके साथ पकड़े गए दोनों नेपाली नागरिक गाइड की भूमिका में थे, एसएसबी अधिकारियों ने बताया की तीनों नाइजीरियन नागरिकों के पास कोई वैध कागजात नहीं है, जिस नेपाली नंबर के तीन पहिया वाहन से प्रवेशकिये थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
तीनों नाइजीरियन के पास से नेपाल का वीजा और पासपोर्ट एसएसबी जवानों को मिला है, उनके पास से बैग भी मिला है, इनके नाम एंथोनी ओनुआरा, क्रिशियन उदोचक्कु और फाइडेलीस उदोचक्कु ओबालिमो बताया जा रहा है, वही इनके साथ गाइड के रूप में पकड़े गए दोनों नेपाली नागरिक धर्मेंद्र कुमार यादव और रितेश कुमार बताए जा रहे हैं, वही जिस वाहन के साथ में पकड़े गए है, उसके चालक की पहचान जयनाथ साह के रूप में हुई है।
- पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत
- मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
इनके पकड़े जाने से यह संभावना जताई जा रही है की इनके तार ड्रग्स के अवैध ढंग से जुड़े हो सकते हैं हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकारियों की आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है एसएसबी अधिकारी अभी कुछ बताने में परहेज कर रहे हैं।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
बताते चलें की भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ उठाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स का कारोबार जोर शोर चलता है इससे पूर्व भी जयनगर में कई विदेशी नागरिक पर पकड़ा जा चुका है, 15 जनवरी 2016 को एक 25 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक को साधु के वेश में जयनगर रेलवे स्टेशन पकड़ा गया था, वहीं वर्ष 2019 में भी दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक को जयनगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा जा चुका है।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार