Homeरामपुरबेलांव बाजार में दुकानदार से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल...

बेलांव बाजार में दुकानदार से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेलांव बाजार में दुकानदार से मारपीट, वीडियो वायरल; थाने में शिकायत दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित बेलांव बाजार में शुक्रवार को एक दुकानदार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित ने बेलांव थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि NS NEWS नहीं करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, बेलांव निवासी चन्दन कुमार गुप्ता चेनारी-सबार बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे ठेला लगाकर मिठाई और नाश्ते की दुकान चलाते थे। पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उनकी दुकान और सामान को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद वह अपनी परेशानी एक मीडियाकर्मी से साझा कर रहे थे। इसी दौरान बेलांव निवासी रणजीत सिंह उर्फ पिंटू, इंद्रजीत सिंह और प्रीतम सिंह वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। चन्दन कुमार गुप्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके सिर और होंठ पर गंभीर चोट लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित जमीन उनके घर के सामने स्थित है, जिस कारण वहां दुकान लगाने का विरोध किया गया था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि कई स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
इस मामले में बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments