Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरी कुंडी में दो कल्युगी पुत्र का चेहरा सामने आया है जिनके द्वारा अपने 70 वर्षीय वृद्ध पिता को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया गया है, उक्त मामले में वृद्ध पिता अपने बड़े पुत्र के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत किए हैं, मारपीट में जख्मी हुए वृद्ध की पहचान ग्राम ककरी कुंडी के निवासी राजू केवट के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए घायल वृद्ध के बड़े पुत्र के द्वारा बताया गया कि उनके छोटे भाई राधेश्याम केवट एवं सुरेंद्र केवट के द्वारा घर में महुआ से शराब बनाने का कार्य किया जाता है, जिसे लेकर घर के परिवार वालों के द्वारा ऐतराज़ जताया जाता है, लगातार कई बार मना किया गया है।
- श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी, श्रद्धालुओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
- शराब तस्करी का खुलासा, 90 टेट्रा पैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार


मगर लोग नहीं माने, इसी बात को लेकर बुधवार की दोपहर इनके पिता राजू केवट के द्वारा घर में शराब बनाने पर विरोध किया जाने लगा, जिससे नाराज होकर राधेश्याम केवट एवं सुरेंद्र केवट के द्वारा इनके पिता के साथ मारपीट की आने लगी जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सर में चोट आई है, जिसकी शिकायत करने यह चैनपुर थाने पहुंचे जहां से इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
इस घटना से संबंधित जानकारी देने पर चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष रामरतन पंडित के द्वारा बताया गया कि मारपीट में वृद्ध घायल हुए हैं जिनके इलाज के लिए उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया है आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
- प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला
- गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

