Homeनवादाबालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने...

बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, 28 आरोपी गिरफ्तार

नवादा में बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश के बाद 28 गिरफ्तार

Bihar: नवादा, अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 20 मोटरसाइकिल, 2 स्कॉर्पियो और 1 ट्रैक्टर भी जब्त किया है। पूरे अभियान की निगरानी नवादा एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में की गई। हिसुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की थी। इसी दौरान पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पंचाने नदी में चल रहा था अवैध बालू खनन
डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि नारदीगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मधुबन स्थित पंचाने नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम जब पथरा केशौरिया स्थित घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से दो ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, तभी स्थिति अचानक हिंसक हो गई।

पुलिस अधिकारी को कुचलने की कोशिश
छापेमारी के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जान से मारने की नीयत से उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हमले में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी को तत्काल सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

28 आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन जब्त
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 बाइक, 2 स्कॉर्पियो और 1 ट्रैक्टर जब्त किया है। सभी जब्त वाहन थाना परिसर लाए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में नारदीगंज थाना में कांड संख्या 158/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। नवादा पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि बालू माफियाओं के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments