Homeरामगढ़बाढ़ के तेज बहाव ने छीनी 12 साल के सुभाष की जिंदगी,...

बाढ़ के तेज बहाव ने छीनी 12 साल के सुभाष की जिंदगी, कठनहिया में डूबने से मौत

रामगढ़ में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के कठनहिया में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरहन गांव निवासी संजय मुसहर के पुत्र सुभाष मुसहर के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
बताया जा रहा है कि दुर्गावती नदी से जुड़ी कठनहिया में इन दिनों बाढ़ का पानी काफी बढ़ गया है। गांव की ओर जाने वाली सड़क के छलका के ऊपर से भी पानी का तेज बहाव हो रहा है। इसी दौरान सुभाष पानी पार कर निकलने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिली तो किशोर की तलाश शुरू की गई।

काफी प्रयास के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने कठनहिया से सुभाष का शव बाहर निकाला। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरी मुसहर बस्ती में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण कठनहिया और आसपास के रास्तों पर पानी का दबाव बढ़ गया है, जिससे आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments