Homeजमुईबाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Bihar: जमुई जिले के लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंझवे चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक विशाल आनंद ने जांच के बाद एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे छात्र का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News मृतक छात्र की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर गांव निवासी रंजीत कुमार साह के पुत्र मोहित कुमार के रूप  में की गई है। जबकि घायल छात्र की पहचान मनोज कुमार सिंह के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। घायल छात्र आदर्श कुमार ने बताया कि उसके साथी मोहित कुमार के कहने पर पूजा करने के लिए दोनों बाइक से ही देवघर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही बाइक मंझवे चेक पोस्ट के पास पहुंची इसी दौरान बाइक पर से छात्र का संतुलन बिगड़ा और बाइक अनियंत्रित  होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोहित कुमार की मौत हो गई और आदर्श कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी मृतक व घायल छात्र के परिवार वालों को दी गई है। परिवार वाले जमुई आने के लिए सीतामढ़ी से रवाना हो चुके हैं। फिलहाल मोहित का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है और घायल का इलाज चल रहा है।

NS news

फर्जी अफसर बनकर राइस मिल संचालक से 40.50 लाख लूटने का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

NS News

वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी

नशे की हालत में गिरफ्तार तीन टोला सेवक सेवा से बर्खास्त

NS News

नाबालिग छात्रा की हत्या का हुआ खुलासा, पिता ही निकला हत्यारा

NS News

शादी का झांसा दे युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

NS News

दरिंदो ने बारहवीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा

लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता भवन निर्माण मंत्री को दिया धमकी, युवक गिरफ्तार

NS News

अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर व्यवसायी से 4 करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

NS News

फर्जी डीईओ बन शिक्षकों से ठगी कर रहे 4 साइबर ठग गिरफ्तार

NS News

जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा NDA एकजुट, विपक्ष में PM व CM बनने की लड़ाई

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments