Homeबाँकामंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों...

मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

मंदार प्रकरण में तीन आरोपितों के घर चला बुलडोजर, गिरफ्तारी को छापेमारी

Bihar: बांका जिले के मंदार पहाड़ पर युवती के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में प्रशासन ने नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब्दुला, नितीश और विकास राय के घरों से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राज कुमार समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

इधर, मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए शनिवार को एफएसएल की टीम भी मंदार पहाड़ पहुंची। टीम ने कथित घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एफएसएल जांच से पुलिस को मामले की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

छह-सात लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में छह से सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से तीन आरोपितों की पहचान की जा चुकी है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments