Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसहरिया घाट के समीप शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे बाइक सवार दो लोगों ने सड़क पार कर रहे, एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिस कारण संबंधित व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया, इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों लोगों को भी गंभीर चोटे आई हैं तीनों घायलों का इलाज़ सीएचसी में हुआ जहां से बैंड पार्टी सदस्य को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंभीर रूप से घायल बैंड पार्टी सदस्य की पहचान उपेंद्र राम पिता रमाकांत राम के रूप में हुई है जो इसरी गांव के निवासी हैं। वही बाइक सवार दोनों लोगों की पहचान छैवर बिंद पिता स्वर्गीय भन्नु बिंद एवं अनिल बिंद पिता शंकर बिंद के रूप में हुई है दोनों सेमरिया गांव के निवासी हैं। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कुशहरिया घाट पर सुबह के पहर छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गए थे उन्हीं छठ व्रतियों में किसी व्रती के साथ बैंड बजाने वाले लोग भी थे, उन बैंड बजाने वालों में एक सदस्य सड़क की दूसरी तरफ पेशाब करके वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार लोगों ने बैंड पार्टी सदस्य उपेंद्र राम को टक्कर मार दी।
जिसमें उपेंद्र राम के चेहरे पर एवं सर में गंभीर चोटें आई वहीं बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बाइक पर सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। इससे संबंधीत जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया कुशहरिया घाट के समीप दुर्घटना की सूचना मिली थी मौके पर 112 नंबर की पुलिस गई घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया इलाज के उपरांत बैंड पार्टी के सदस्य उपेंद्र राम की स्थिति गंभीर थी जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाइक चालक अनिल बिंद एवं छैवर बिंद का इलाज चैनपुर सीएचसी में हुआ है।
Views: 543