Homeचैनपुरबरछियादह पहाड़ी शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन माह से फरार तस्कर...

बरछियादह पहाड़ी शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन माह से फरार तस्कर दबोचा गया

कैमूर में महुआ शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, बरछियादह पहाड़ी मामले में पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने महुआ शराब निर्माण और तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपुर गांव निवासी संतोष राम (पिता- रामसूरत राम) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बरछियादह पहाड़ी क्षेत्र में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 117 लीटर महुआ निर्मित शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए थे। हालांकि छापेमारी के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था, जबकि तीन अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए थे।घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मामले का नामजद आरोपी संतोष राम अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा मेडिकल जांच कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले में विशेष अभियान जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments